Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बनारस के घाट पर लगी ‘अदालत’, निर्भया के दोषियों के पुतलों को दी गई फांसी

 

वाराणसी। निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में चारों दोषियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को वाराणसी में गंगा घाट पर निर्भया के चारों दोषियों के पुतलों को फांसी दी गई। निर्भया केस के दोषियों के पुतलों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए खास तैयारी की गई। इसके लिए गंगा घाट पर कोर्ट बनाया गया और दोनों पक्षों के नाट्यकर्मी वकील और जज भी बनें।

एक नाट्यकर्मी बुजुर्ग महिला को निर्भया की मां बनाया गया, जिन्होंने गंगा घाट के किनारे निर्भया के चारों दोषियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन के प्रतीक पुतलों को फांसी दी। बता दें कि दिल्ली गैंगरेप पीड़िता निर्भया के गुनहगारों की फांसी की तारीख कई बार टल चुकी है। हालांकि, दिल्ली की एक अदालत ने निर्भया केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया है। चारों दोषियों को अब 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी।