Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

AAP की नींव उखाड़ने के लिए है एमसीडी चुनाव: अमित शाह

bjp-leader-siddhartha-nath-singh-west-bengal-bjp-president-rahul-sinha-bjp-chief-amit-shah-ritesh-tiwari-31नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा के पंचपरमेश्वर कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एमसीडी इलेक्शन को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव की नींव उखाड़ने के लिए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर पार्टी के बारे में प्रचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान आप विधायकों के आपराधिक प्रकरणों को लेकर जनता को जानकारी दें।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और उनके मंत्रियों पर विधायकों पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों की बात कही। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी जितना भ्रष्टाचार किसी ने नहीं किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 3 पेज के वायदे किए थे। इनमें कुछ भी नहीं किया गया। उनका कहना था कि यहां भाजपा को वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ा है मगर उन्हें किसी भी तरह की सीट नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.