Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लिव इन में रह रही लड़की का सड़ा-गला शव बंद मकान में फंदे से झूलता मिला

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में रविवार को लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना शहर के बोरियाकला हाउस‌िंह बोर्ड कॉलोनी स्थित एक घर की है। बताया जा रहा है कि घर पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़ा था। पुलिस को लड़की की लाश सड़ी गली हालत में मिली है। लेकिन लिव इन में रहने वाला युवक फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाशी में पुलिस जुट गई है।

जानकारी के अनुसार युवती वीरेंद्र पटेल नामक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। युवक सारंगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने छह माह पहले ही घर किराए पर लिया था। लेकिन घर पिछले डेढ़ महीने से बंद था और वीरेंद्र ने मकान मालिक को किराया भी नहीं दिया था, जिसके चलते मकान मालिक लगातार उसे फोन कर रहा था लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। यह देखते हुए मकान मालिक रविवार को जब घर पहुंचा तो घर में ताला लगा मिला। फिर वह दूसरी चाबी से ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखकर हैरान रह गया। अंदर कमरे में एक युवती की सड़ी गली लाश फंदे से लटक रही थी। पूरा घर बदबू से भरा हुआ था। वहीं एक और फंदा भी था। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। दो फंदे देख कर ऐसा लग रहा है कि दोनों ही आत्महत्या करना चाहते थे लेकिन युवती की मौत हो गई और युवक बचने के बाद फरार हो गया। अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है।