Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

झाड़ी में महिला के शव से लिपटा मिला जिंदा बच्चा

दरंग (असम)। दरंग जिला के रामहरि इलाके के खेत के किनारे झाड़ी से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला के शव से लिपटा हुआ जीवित बच्चा मिला है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को चरवाहा द्वारा बच्चे की रोने की आवाज सुनने के बाद उसने झाड़ी के पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। तत्काल ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

महिला के शव से एक बच्चे का लिपटना लोगों को बेहद भावुक कर गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अस्वस्थ बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करते हुए महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है। साथ ही महिला की मौत किन वजहों से हुई है, इसकी पुलिस गहराई से जांच कर रही है।