Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब दुपहिया वाहनों को भी मिलेंगे VIP नंबर, जानिए कैसे…?

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में अब लोगों को जल्द ही दोपहिया वाहनों के लिए वीआईपी नंबर मिल सकेंगे। आपको बता दें कि यह वीआईपी नंबर ई नीलामी के दौरान ज्यादा बोली लगाकर लिया जा सकता है। परिवहन विभाग की योजना को एलजी से मंजूरी मिल गई है। जनता के सुझावों के बाद नीलामी शुरू हो जाएगी।

परिवहन विभाग ने दोपहिया के लिए वीआईपी नंबर जारी करने की योजना तैयारी कर ली है। इसके लिए चार श्रेणी बनाई गई हैं। नंबरों के लिए एक बेस प्राइस तय की गई है। सबसे ज्यादा मांग एक नंबर की रहती है। उसका बेस प्राइस सबसे ज्यादा है। दूसरी श्रेणी दो से नौ नंबर तक बनाई गई है। अभी तक चारपहिया वाहनों के लिए ही वीआईपी नंबरों की नीलामी होती थी। यह योजना पूरी तरह ऑनलाइन बनाई गई है। आवेदनकर्ता परिवहन विभाग की साइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। सीरीज के हिसाब से ई नीलामी की जाएगी। राजधानी में वर्तमान में एक करोड़ से अधिक वाहन हैं। इनमें दोपहिया वाहनों की संख्या करीब 62 लाख है।

नंबरों की चार श्रेणी

0001 -50000 (बेस प्राइस)

0002-0009 – 30000 (बेस प्राइस)

0010 से 0099, 0786, 1000, 1111, 7777, 9999- 20000 (बेस प्राइस)

श्रेणी चार

0100, 0111, 0200, 0222, 0300, 0333, 0400, 0444, 0500, 0555, 0600, 0666, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 0999, 2000, 2222, 3000, 3333, 4000, 4444, 5000, 5555, 6000, 6666, 7000, 8000, 8888, 9000, 0101, 0108, 1008, 1313 के लिए 15000 बेस प्राइस।