लॉस एंजेलिस। जानी-मानी मॉडल एंड्रियाना लीमा का कहना है कि पति से अलग होने के बाद अब वह अकेली हैं। लीमा का 2014 में अपने पति से तलाक हो गया था। उनके हाथ में हीरे की अंगूठी देखी गई जिसके बाद ख़बरें आई थीं उन्होंने शादी कर ली हैं। इन्ही ख़बरों पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा की उन्होंने खुद से शादी कर ली है।
हाल ही में उन्होंने सोशल साईट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था की वो खुद से इतना प्यार करती हैं कि उन्होंने खुद ही से शादी कर ली है। निशानी के तौर पर उन्होंने खुद को हीरे की अंगूठी भी पहनाई है।
दरअसल लीमा को 28 मई को मोनाको ग्रैंड प्रिक्स में देखा गया था। उनके हाथ में हीरे की अंगूठी थी जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि या उन्होंने शादी कर ली है या उनकी सगाई हो गई है। लेकिन लीमा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इन खबरों से इनकार कर दिया।