सभी जानते हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे पीने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है और हड्डियां मजबूत बनती है। लेकिन अगर आप दूध में लहसुन मिलाकर पिएंगे तो इसके फायदे दोगुने हो जाएंगे। आइए जानते हैं दूध में लहसुन मिलाकर पीना सेहत के लिए किस तरह से अच्छा होता है।
– सर्दी-जुकाम होने पर दूध में लहसुन मिलाकर पीने से आराम मिलता है। साथ ही बलगम की शिकायत होने पर इसका सेवन लाभकारी माना गया है।
– मुंहासों की समस्या होने पर लहसुन वाला दूध आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। रोज एक गिलास लहसुन वाला दूध पीने से मुंहासे होने की संभावना कम हो जाती है।
– जिन लोगों को सायटिका की प्रॉब्लम है उनके लिए लहसुन वाला दूध फायदेमंद होता है। लहसुन दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। सायटिका में कमर से लेकर पैरों की नसों में बहुत तेज दर्द होता है। इसे सायटिक नर्व भी कहते हैं।
– लहसुन वाला दूध पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत बनता है। लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट की हर तरह की समस्याओं को ठीक रखने में मददगार होते हैं।
– निमोनिया से राहत पाने के लिए लहसुन वाले दूध का सेवन करना चाहिए।