Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखीमपुर खीरी : 7 ब्लॉकों के 37 केंद्रों पर मनाया गया किशोर स्वास्थ्य दिवस, 1369 ने किया प्रतिभाग

लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मनाए जा रहे किशोर स्वास्थ्य दिवस के पहले दिन गुरुवार को 7 ब्लॉकों के 37 उप केंद्रों पर इस दिवस को मनाया गया। जिसका स्थलीय निरीक्षण करने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी दीक्षित, कंसलटेंट सचिन गुप्ता एवं डीआईसी मैनेजर अमित खरे ने दो उपकेंद्रों पर पहुंचकर किया।

23 और 24 सितंबर को मनाए जाने वाले किशोर स्वास्थ्य दिवस के पहले दिन जिन 37 उपकेंद्रों पर किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। उनमें फरधान सीएचसी के चिमनी व फूलबेहड़ सीएचसी के तेतारपुर गांव का स्थलीय निरीक्षण नोडल अधिकारी डॉ. आरके दीक्षित व उनकी टीम ने किया। इस दौरान वहां पर कार्यक्रम की गुणवत्ता को भी देखा गया। इन सभी उप केंद्रों पर करीब 1369 किशोर किशोरियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इन सभी की बीएमआई, हिमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य जांचें की गई। पियर एजुकेटर द्वारा सभी उप केंद्रों पर हेल्थ को बढ़ावा देने वाले खेल जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता अन्य के माध्यम से किशोर एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। सभी को आयरन की गोलियों का सेवन कराया गया और आयरन की गोलियां सेवन करने के लिए दी गई।

वहीं यह सब इसका सेवन नियमित करें इसके लिए उन्हें शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रत्येक उपकेंद्र स्तर पर एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, पियर एजुकेटर एवं किशोर स्वास्थ्य काउंसलर/ कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।