पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला को ब्लैकमेल कर तीन वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप एक युवक पर लगा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी अनिता ने रविवार को बताया कि 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी अपने पति के साथ अनबन रहती थी। लगभग तीन वर्ष से गांव फिरोजपुर निवासी अमर का पीडिता के घर पर आना जाना है। वर्ष 2018 में अमर ने पीड़ि़ता व उसके पति की अनबन का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया। जिसके बाद अमर पीड़ि़ता से कहने लगा कि उसने उसकी वीडियो बना ली है। जिसके आधार पर अमर ब्लैकमेल कर पीडि़ता के साथ तभी से दुष्कर्म करता आ रहा है। करीब 20 दिन पूर्व अमर ने एक ऑडियो रिकॉडिंग भेजी, जिसका पता पीड़ि़ता के घर वालों को लग गया। जिसके बाद अमर ने कहा कि अभी तो ऑडियो रिकॉडिंग ही भेजी है, वह वीडियो रिकॉडिंग भी भेज देगा। जिसके बाद पीड़ि़ता ने अमर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।