जोधपुर। ओसियां तहसील क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का केस गुरूवार रात को पुलिस ने दर्ज किया है। पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज करवाए गए केस में पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ जांच आरंभ की है। शुक्रवार सुबह युवती का मेडिकल करवाया गया है। घटना 29 फरवरी की है।
ओसियां पुलिस ने बताया कि तहसील क्षेत्र रहने वाली एक युवती 29 फरवरी को घर पर अकेली थी। तब विनोद भील और उसका एक साथी वहां पर आए। युवती को डराने धमकाने के साथ उससे बारी बारी दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के पिता की तरफ से रात को इस बारे में केस दर्ज करवाया गया।