सीतापुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को सीतापुर पहुंचे। उन्होंने सीतापुर जेल जाकर रामपुर के सांसद आजम खान से मुलाकात की। सपा सांसद से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा ने षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया है।
अखिलेश ने कहा कि उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिलेगा। आजम खान, उनकी पत्नी और रामपुर से विधायक तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम को गुरुवार को सीतापुर जेल शिफ्ट में किया गया है।
सपा मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही आजम खान को निशाने पर लिया गया। आजम खान के खिलाफ भाजपा ने षडयंत्र किया और उन्हें फंसाया गया। उन्होंने बताया कि आजम खान की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं हैं उनके बेटे के हाथ में तकलीफ है और उम्मीद है कि जेल मैनुअल के मुताबिक उन्हें सुविधा मिलेगी।