नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार कहा कि जापान के तट पर कोरोना वायरस के चलते स्थानीय सरकार द्वारा अलग से निगरानी में रखे गए पर्यटन जहाज के सदस्य और यात्रियों को भारतीय मिशन सभी प्रकार की सहायता प्रदान कर रहा है।
‘डायमंड प्रिंसेस’ नामक इस जहाज में दो भारतीय चालक दल के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं।
विदेश मंत्री ने कहा कि जहाज के दो चालक दल सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बारे में शीघ्र ही है आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास चालक दल सदस्यों और यात्रियों से लगातार संपर्क में हैं। योकोहामा जापान में निगरानी में रखे गए जहाज के चालक दल सदस्यों और यात्रियों को हर प्रकार की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 3,711 लोगों को ले जा रहे विमान को जापानी प्रशासन ने एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से ग्रसित होने के चलते निगरानी में रखा है। इसमें 138 भारतीय सवार हैं।