Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

VIDEO: सपना चौधरी ने किया स्टेज पर चढ़ स्लो डांस, वीडियो देख आप भी थिरकने को होंगे मजबूर

अपने डांस प्रोग्राम्‍स से वह फैंस का दिल जीत रही हैं। सपना चौधरी हाल ही में एक स्‍टेज प्रोग्राम में पहुंचीं। यहां उन्‍होंने नीला सूट पहनकर डांस का जलवा द‍िखाया। उनका अंदाज फैंस को खूब भाया। उनके इस कार्यक्रम का वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। 

सपना चौधरी डांस प्रोग्राम में गाने दाऊद की छोरी पर ठुमकों का जलवा दिखा रही हैं। हमेशा तेज डांस करने वाली सपना इस गाने पर स्‍लो डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं और अंदाज हर देखने वाले को घायल कर रहा है।

सपना के इस नए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनको लेकर फैंस में किस कदर दीवानगी है। सपना के डांस को देख फैंस झूमने लगे और उन्‍हें अपने कैमरे में कैद करने लगे। सपना ने एक तरफ प्रोग्राम में अपनी अदाओं से महफ‍िल लूट ली तो अब उनका ये वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है और बार बार देखा जा रहा है। 

VIDEO

बता दें कि सपना चौधरी का नाम आज क‍िसी के ल‍िए भी अनजाना नहीं हैं। सपना चौधरी जहां जाती हैं, वहीं फैंस उनकी एक झलक को दीवाने होते हैं। उनके कार्यक्रमों के वीडियो भी यूट्यूब पर धमाका करते हैं। आज सपना चौधरी के गाने, उनके डांस वीडियो खूब धूम मचाते हैं। वह हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी और भोजपुरी गानों पर खूब ठुमके लगाती हैं। 

बता दें कि सपना चौधरी सलमान खान के शो बिग बॉस 11 का हिस्‍सा रही थीं। उसके बाद से उन्‍हें ग्‍लोबल पहचान मिली थी। हाल ही में सपना ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया है। उनकी फ‍िल्‍म दोस्‍ती के साइड इफेक्‍ट्स हाल ही में र‍िलीज हुई है जिसमें वह आईपीएस अफसर बनकर नजर आई हैं। सपना चौधरी स्‍टेज प्रोग्राम्‍स के ल‍िए जानी जाती हैं और वह इन कार्यक्रमों को ही अपनी जान मानती हैं।