Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

83 First Look: खिलजी नज़र आये कपिल देव के अवतार में, Photo देख आप भी रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ’83’ की तैयारी में लगे हुए. रणवीर सिंह  की यह फिल्म 1983 में हुए विश्वकप में भारत को मिली जीत पर आधारित है.

फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे. हाल ही में, फिल्म ’83’ से संबंधित रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. इस बात की जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिए दी है. 

’83’ के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह का अंदाज और उनका तरीका दोनों ही दमदार लग रहा है. कपिल देव के रूप में सामने आए रणवीर सिंह फिल्म के लिए फैंस के मन में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है. 

रणवीर सिंह ने फर्स्ट लुक किया शेयर

कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह का लुक शेयर करते हुए तरण आदर्श ने लिखा ‘कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह…’83’ से रणवीर सिंह का यह फर्स्ट लुक.’ फोटो में रणवीर सिंह हाथ में बॉल पकड़े क्रिकेट टीम की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं.

इस फोटो में रणवीर सिंह का यह अवतार बिल्कुल कपिल देव की कार्बन कॉपी की तरह लग रहा है. तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म 83 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में अपना धमाल मचाएगी. 

रणवीर सिंह के फर्स्ट लुक से पहले एक ’83’ के एक और वीडियो ने भी सबका खूब ध्यान खींचा था. इस वीडियो को रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए शेयर किया था, जिसमें फिल्म से संबंधित कुछ झलकियां शामिल थीं.