Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखने को लोग बेताब, 7500 लोगों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

चेन्नई।  पिछले कई दिनों से जिस पल का सभी देशवासियों को इंतजार था, आखिरकार वह आ गया है। जी हां…। हम बात कर रहे हैं चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की। अब से कुछ ही देर बाद भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो चांद पर जाने वाला इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से देखने के लिए हजारों लोग बेताब है। यही वजह है कि इन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।

दरअसल, सोमवार दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर इसरो चंद्रयान-2 ले जाने वाले भारत के रॉकेट जियोसिंक्रोनिक सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल- मार्क तृतीय (जीएसएलवी -एमके 3) लॉन्च करेगा। इसे देखने के लिए करीब 7,500 लोगों ने इसरो में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। लॉन्च देखने के लिए विभिन्न स्थानों के लोगों ने पंजीकरण कराया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने कहा, “रॉकेट का प्रक्षेपण देखने के लिए कुल 7,500 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसरो ने हाल ही में आम जनता को भी प्रक्षेपण देखने की अनुमति दी है। इसके लिए एक गैलरी बनाई गई है। गैलरी की क्षमता हालांकि करीब 10,000 लोगों की है, इसरो की योजना इस संख्या को धीरे-धीरे बढ़ाने की है।

आपको बता दें कि अपने पीछे नारंगी आग उगलते हुए रॉकेट को आसमान की ओर बढ़ते देखना एक अद्भुत अनुभव होगा। इसरो ने आंध्र प्रदेश सरकार से सुल्लुरुपेटा और प्रक्षेपण स्थल के बीच शटल चलाने का आग्रह किया, जिससे वहां आने वालों को परेशानी ना हो। प्रक्षेपण देखने आने वालों के परिवहन के साधनों की जानकारी लेते हुए इसरो ने पार्किंग की व्यवस्था की है।