Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ी खबर: चोरी के आरोप में मशहूर अभिनेता गिरफ्तार, फिल्मी दुनिया में हड़कंप

उप्र पुलिस ने एक ऐसे लुटेरे और उसके साथिimg_20161205114027यों को गिरफ्तार किया, जो भोजपुरी वीडियो एल्‍बम का हीरो है। बताया जा रहा है कि मुख्‍य अपराधी खूबसूरत दिखने के लिए महंगे विग लगाता था। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि इस गैंग का लीडर समीर खान उर्फ बाबू बुनकर वाराणसी के करसड़ा बच्छाव का रहने वाला है।  समीर अपने साथी नागेंद्र सिंह और इम्तियाज अहमद के साथ मिलकर बेहद शातिर तरीके से लूट को अंजाम देता था। 

दरअसल, इम्तियाज ऑटो चलाता था और समीर और नागेंद्र पैसेंजर बनकर पीछे बैठे रहते थे। जब कोई हाई-फाई पैसेंजर आता था तो ये उसे बैठाकर चल देते थे। इसके बाद रास्ते में समीर अखबार निकालकर पढ़ने के बहाने उसे पैसेंजर के मुंह तक फैला देता था। इससे पैसेंजर को अपना सामान और बैग दिखाई नहीं देता था। इसके बाद नागेंद्र बड़ी सफाई से बैग से माल निकाल लेता था।
 समीर ने बताया कि वह 8वीं तक पढ़ा है। पिता की मौत के बाद वह अपने दम पर जीवन बिताना चाहता था।  इसके लिए उसने दो भोजपुरी वीडियो एल्बम ‘ओ जाने जा’ और समर सिंह का गाना भी बनाया, जिसमें वो खुद लीड रोल में है। एल्बम बाजारों में बिक रहा है, लेकिन उसे ज्‍यादा पैसे कमाने की धुन सवार रहती थी।                                                                                                                                                                                                                             
समीर ने आगे बताया कि 6 महीने पहले उसने कैंट स्टेशन पर एक महिला पॉकेटमार को जेबकतरी करते देखा। वहीं से आइडिया आया कि वो भी ऐसा कर कमाई कर सकता है। इसके बाद उसने अपने दोस्त नागेंद्र और इम्तियाज से बात की और इस नए ढंग से लोगों को लूटना शुरू किया। अब तक दर्जनों लोगों को वो लूट चुका है। खूबसूरत दिखने के लिए वह विग लगाता था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.