Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिंगर अनुपमा राग ने मनीषा मंदिर के बच्चों के साथ मनाया नया साल

लखनऊ|

        गाना बजाना तो है एक बहाना चाहते तो हैं जिंदगियों में थोड़ी रोशनी लाना इस जज़्बे में विश्वास करने वाला म्यूज़िकल बैंड “रोशनी द अनुपमा राग बैंड” ने अपना नया साल मनीषा मंदिर अनाथालय की बचियों के साथ मनाया। बैंड के सदस्य अनुपमा राग,गस्टिन,सनी,अजय, मार्शल,सौम्या,ज्योति,जोय्य,रितेश ने बच्चो का मनोरंजन कई गाने जैसे जिया रे , लग जा गले, बलम पिचकारी, गाके किया।  बच्चो के साथ अन्ताक्षरी खेलने पर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गयी। 
  •  मनीषा मंदिर की जन्मदाता  सरोजनी अग्रवाल ने भी इस आयोजन में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया। अंत में बचों ने बैंड द्वारा लाए गए लज़ीज़ खाने का आनंद लिया। ठंड ज़्यादा होने पर भी बचियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
                                                  अनुपमा राग और सरोजिनी अग्रवाल
  • रोशनी बैंड के बारे में अनुपमा ने बवतया की चैरिटी शोज़, सोशल मेसिज के विडीओज़ के अलावा ये बैंड संगीत की रोशनी एसे लोगों तक सीधे पहुँचने के लिए प्रतिबध है जो इस मनोरंजन को अफ़ॉर्ड नहीं कर सकते। तथा भविष्य में इसी प्रकार बैंड कई और अनाथालय, ओल्ड एज होम्ज़ और निराश्रितओ के बीच जाता रहेगा।

वीडियो: