Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

52 साल के रिक्शा चालक ने 3000 लड़कियों को फंसाया प्रेम जाल में, जानिए कैसे

 

 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में फेसबुक पर प्यार और धोखे का मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ साइकिल रिक्शा चालक ने फेसबुक पर आईपीएस अधिकारी की फोटो लगाकर तीन हजार लड़कियों को फंसाया और सभी से शादी एक वादे करने लगा। रिक्शा चालक की करतूस जानकर हर कोई हैरान है। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

बरेली में एक रिक्शा चालक ने फेसबुक प्रोफाइल पर आईपीएस नुरूल हसन की फोटो लगाई और देखते ही देखते तीन हजार से ज्यादा लड़कियों ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज डाली। रिक्शे वाले ने आईपीएस की तस्‍वीर के पीछे छिपकर लड़कियों से खूब चैट की और अपने चंगुल में फंसा लिया। रिक्शा चालक का नाम जावेद है। उसकी उम्र 52 है। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने इस बात का खुलासा किया।

आईपीएस की फोटो लगाने पर बन गए 5000 दोस्त

जावेद को बरेली के इज्जतनगर पुलिस थाने लाया गया। पूछताछ में उसने बताया फेसबुक पर मेरे करीब 500 दोस्त थे। मैंने जैसे ही प्रोफाइल फोटो पर आईपीएस नुरूल हसन की फोटो लगाई तो धड़ाधड़ फ्रेंड रिक्वेस्ट आईं। कुछ ही दिन में मेरे अकाउंट में पांच हजार दोस्त हो गए। जिसमें करीब तीन हजार दोस्त लड़कियां थीं। देश के हर कोने से उसे शादी के प्रस्ताव आने लगे। लड़कियों को लगता था कि वो आईपीएस नुरूल हसन से बात कर रही हैं।

पत्नी ही हरकतों से परेशान

जावेद के परिवार में उसकी पत्नी और एक जवान बेटा भी है। पत्नी भी पति की हरकतों से काफी परेशान थी। इसी हरकतों के चलते पत्नी जावेद के कई फोन तोड़ चुकी है। लेकिन जावेद तब भी चैट पर लड़कियों से बातें करता रहा।

पुलिस भी चैट देख रह गई हैरान

52 वर्षीय जावेद हाईस्कूल फेल है, लेकिन उसे थोड़ी बहुत अंग्रेजी आती थी। उसे फेसबुक चैट में अंग्रेजी का फायदा हुआ और लड़कियों से बात करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जब जावेद के मोबाइल पर फेसबुक चैट देखी तो वो भी हैरान रह गई। कई लड़कियों को वो शादी के लिए भी कह चुका था। वह लड़कियों को आई लव यू के मैसेज भी भेजा करता था। लड़कियां भी उसे आई लव यू इमोजी भेजती थीं।

2015 बैच के आईपीएस अधिकारी

रिक्‍शेवाले ने जिस नुरूल हसन की फोटो फेसबुक डीपी के तौर पर लगाई थी वह 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके आईपीएस बनने की कहानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।