Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

5 लोगों ने 6 महीने तक नाबालिग के साथ किया गैंग रेप, फिर गरम लोहे की छड़ से किया वार…

तमिलनाडु में तंजावुर जिले के थिरूवैयरू के निकट एक नाबालिग लड़के सहित पांच लोगों ने छह महीने तक एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के साथ हुई दरिदंगी ने एक बार फिर से दिल्ली निर्भया कांड की याद दिला दी।

आपको बता दें, पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैवानियत की हदों को पार करते हुए पांचों ने पीड़िता को लोहे की छड़ से भी दागा।

दरअसल पिछले हफ्ते 18 अक्तूबर को लड़कों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पीड़िता को पेड़ से बांध कर उसके कपड़े उतारकर उसे काफी पीटा। पांचों युवाओं के साथ एक महिला भी शामिल थी जिसने उसके बदन को लोहे की गर्म छड़ से दागा।

6 महीने से कर रहे थे दुष्कर्म 

लड़की के पिता ने बेटी को अस्पताल भर्ती करवाया और पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और लैंगिक उत्पीडऩ से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम 2012 (पॉक्सो अधिनियम) में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब केस में छानबीन की तो पाया कि पांचों आरोपी लड़के छह महीने से पीड़िता से रेप कर रहे थे और उसे यातमनाएं दे रहे थे।

18 अक्तूबर को भी आरोपी मोबाइल फोन चोरी होने के बहाने लड़की को अपने साथ ले गए और एक पेड़ से बांध कर उसके कपड़े फाड़ कर डंडों से उसको पीटा।

अंधेरा होने पर किसी तरह उसने खुद को छुड़ाया और पिता को सारी बात बताई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के शरीर पर 13 जगह चोट के निशान हैं।