Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बरेली में 39 लोगों ने महिला से किया दुष्कर्म, पीड़ि‍ता बोली-मुंह में ठूस देते थे कपड़ा

 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में एक महिला ने छावनी पुलिस थाने में 39 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज कराया है। इनमें से चार आरोपी नामजद हैं, जबकि 35 अज्ञात हैं। महिला के इस कदम के बाद पूरा गांव उसके खिलाफ एकजुट हो गया है।

महिला का आरोप है कि एक साल में 39 लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर दरिंदे उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देते थे और फिर उसको मारते पीटते थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इन युवकों ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाया था।

17 दिसंबर को दुष्कर्म पीड़िता दर्ज कराई शिकायत

17 दिसंबर को दुष्कर्म पीड़िता ने बरेली के एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि अमित, शंभु, चमन और पुष्पेंद्र ने उसका सामूहिक दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाद में अमित, शंभु, चमन, पुष्पेंद्र और 35 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस को अभी तक जांच की रिपोर्ट नहीं मिली है।

गांव वालों ने महिला के खिलाफ खोला मोर्चा

गांव वालों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सर्कल ऑफिसर अशोक कुमार से भी मुलाकात की, जिन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

दुष्कर्म के आरोप झूठे

ग्रामीणों का आरोप है कि महिला ने दुष्कर्म के झूठे आरोप दर्ज कराए हैं। उसके पति ने इन 39 लोगों से 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे चुकाने के लिए उसके पति को कहा गया था।

एसएसपी शैलेष पांडेय ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जाएगी और सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई बेगुनाह जेल न जाए।