Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

2G: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा- UPA सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया

2G घोटाले में कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी करने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार तरीके से पलटवार किया है। संसद में भी इसकी गूंज सुनाई दी। इस बीच, UPA-2 के समय देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि 2G को लेकर बीजेपी की ओर से जानबूझकर प्रॉपेगैंडा फैलाया गया। पूर्व पीएम ने कहा कि सभी आरोप खराब नीयत से लगाए गए थे।

 

 सीबीआई की विशेष अदालत ने इस सबसे बड़े घोटाले में राजा, कनिमोझी समते सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस बड़े फैसले पर मनमोहन सिंह ने कहा, ‘हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। UPA सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। कोर्ट के फैसले से आरोप बेबुनियाद साबित हुए। खराब नीयत से आरोप लगाए गए थे।’ 

कांग्रेस पार्टी ने सीधे तौर पर पूर्व CAG विनोद राय और बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में सिर्फ झूठ फैलाया गया। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि पूर्व सीएजी विनोद राय को देश से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि विनोद राय इस वक्त बीसीसीआई के प्रशासक समिति (सीओए) के प्रमुख हैं।