Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

28 अप्रैल: आज के राशिफल से जानिए किसकी लव लाइफ होगी शानदार

1. मेष- आज जॉब करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। लव लाइफ में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पीला रंग शुभ है।

2. वृष- स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं।

3. मिथुन- लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। हरा रंग समृद्धि कारक है। गाय को पालक खिलाना पुण्यदायी है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क- मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। भाग्य वृद्धि के लिए गणेश जी की पूजा करें।

5. सिंह- छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। बहते जल में उड़द प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है लाल। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

6. कन्या- आईटी और फिल्म फील्ड के जातक अपने काम में उन्नति करेंगे। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी। लाल रंग शुभ है।

7. तुला- आज धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक- धन का आगमन  हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को महत्व दें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा  का पाठ करें।

9. धनु-  शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छी रहनी चाहिए। पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें। हनुमान जी की उपासना करें।

10. मकर- बैंकिंग और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लाल रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में अन्न व वस्त्र का दान करें।
   
11. कुंभ- धन आगमन के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। लव लाइफ सुखी रहेगी। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में अन्न का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। आज यात्रा हो सकती है।

12. मीन- लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ अच्छी रहेगी। लाल रंग समृद्धि कारक है। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। धन का आगमन होगा। संतान को लाभ होगा।