Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मायावती ने पूछा-सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की सजा 25 हजार होमगार्डों को क्यों?

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुखिया मायावती में 25 हजार होमगार्ड को ड्यूटी से हटाए जाने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, यूपी सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों की सजा 25 हजार होमगार्डों को बर्खास्त करके उनके परिवार के लाखों लोगों को क्यों दे रही है? इससे प्रदेश में अराजकता और ज्यादा बढ़ेगी। सरकार रोजगार देने के बजाए बेरोजगारी को और क्यों बढ़ा रही है? सरकार जनहित पर समुचित ध्यान दे तो बेहतर है।

गौरतलब है कि पुलिस ने प्रदेश में तैनात 25 हजार होमगार्ड को हटा दिया है। पिछले महीने भी 17 हजार होमगार्ड जवानों को ड्यूटी से हटाया गया था। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा होमगार्ड का मानदेय बढ़ाने के आदेश के कारण यह फैसला लिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को होमगार्ड्स पर हर महीने एक करोड़ 68 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे थे।

अब तक उत्तर प्रदेश में 42 हजार होमगार्ड रोजगार विहीन हो चुके हैं। डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि, उन्हें बेरोजगार नहीं बल्कि कुछ समय के लिए उनकी ड्यूटी खत्म की गई है। हालांकि, डीजीपी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कब तक होमगार्ड ड्यूटी पर लौटेंगे? वहीं एडीजी का कहना है कि जिलों में तैनात अतिरिक्त होमगार्ड्स को हटाया गया है।