Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इवीए के कैंप में 200 लोगों ने पहचान पत्र को आधार से लिंक कराया

कानपुर। शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था ने रविवार को पहचान पत्र कैम्प लगाया। इस कैम्प में करीब दो सौ से अधिक लोगों ने अपने पहचान पत्र को आधार से लिंक करवाया। समाजसेवी संस्था हर रविवार के दिन यह कैम्प लगायेगी।

समाजसेवी संस्था इंसानियत वेलफेयर एसोसिएशन इवीए के तत्वाधान में रविवार को रुपम चौराह नूर मस्जिद के पास पहचान पत्र कैम्प लगाया गया। यह कैम्प सुबह दस बजे शुरु हुआ और शाम पांच बजे समाप्त किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद अज़मत अली काज़मी ने बताया कि दो सौ से अधिक लोगों ने अपना पहचान पत्र को आधार से लिंक करवाया है। हर रविवार को यह कैम्प लगाया जायेगा, ताकि भारी संख्या में लोग आकर अपना पहचान पत्र आधार से लिंक करवा सकें।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री नसीम अंसारी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद शफीक, प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर, जिलाध्यक्ष शिवम दीक्षित समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।