Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संभल में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया ढाई लाख का इनामी बदमाश शकील

 

संभल।उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के राजपुरा क्षेत्र में रविवार शाम हुई पुलिस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों का हत्यारोपित ढाई लाख लाख का इनामी बदमाश शकील मारा गया। इससे पहले पुलिस ने एक बदमाश को पिछले महीने एनकाउंटर में मार गिराया था।

पुलिस को सूचना मिली कि सिपाहियों की हत्या में शाामिल शकील नाम का इनामी बदमाश यहां के रजपुरा के गाव मौलनपुर में छिपा हुआ है। संभल पुलिस ने बदमाश को पकड़ने पहुंच गई। इस दौरान हुई मुठभेड़ में शकील पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया।

पुलिस को सूचना मिली कि सिपाहियों की हत्या में शामिल शकील नामक इनामी बदमाश यहां के रजपुरा के गांव मौलनपुर में छिपा हुआ है। संभल पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंच गई, जहां हुई मुठभेड़ में बदमाश ढेर हो गया। एसपी यमुना प्रसाद खुद ही पुलिस टीम को लीड कर रहे थे। बदमाश के सीधी गोलीबारी में एसपी बाल-बाल बचे, जब शकील ने सीधी फायरिंग कर दी। एसपी की जान बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई।