Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उप्र में 18 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला

 

 

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार देर रात 18 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में एक अफसर का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें नई तैनाती दी गई है।

शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार मनोज कुमार राय जिन्हें पूर्व में प्रयागराज मण्डल का अपर आयुक्त बनाया गया था, उन्हें अब राजधानी लखनऊ में ही महिला कल्याण निदेशालय में निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

अध्यक्ष राजस्व परिषद के स्टाफ अफसर कुमार विनीत को अपर निदेशक प्रशासन, मण्डी परिषद के पद पर भेजा गया है। सचिव उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड रीना सिंह अब अध्यक्ष राजस्व परिषद की नई स्टाफ अफसर होंगी।

मऊ के अपर जिलाधिकारी वित्त देवी प्रसाद पाल को सचिव उप्र नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के पद पर भेजा गया है। वहीं कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह को मऊ का नया अपर जिलाधिकारी वित बनाया गया है। कानपुर मण्डल के अपर आयुक्त प्रमोद शेकर शुक्ल कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी होंगे।

अभी तक प्रतीक्षा सूची में पड़े समीर को वित विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। बरेली के उपजिलाधिकारी मदन कुमार वहीं पर नगर मजिस्टेट बनाए गये हैं। अब तक बरेली नगर मजिस्टेट के पद पर तैनात संजय कुमार को बांदा में अपर जिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है।

इसी तरह लखनऊ की अपर जिलाधिकारी न्यायिक अंजू लता कानपुर नगर की उपश्रमायुक्त बनाई गई हैं। सहायक राज्य सम्पत्ति अधिकारी सुधीर कुमार रुंगटा बुलन्दशहर के नये मुख्य विकास अधिकारी होंगे। उनकी जगह राज्य सम्पत्ति निदेशालय के सहायक निदेशक अजित कुमार सिंह को भेजा गया है।

सचिव नेडा के पद पर तैनात आलोक कुमार मऊ के मुख्य विकास अधिकारी बनाये गये हैं। लखनऊ के अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार नेडा के अब नये सचिव होंगे। वहीं कृषि नदेशालय में उप निदेशक के पद पर तैतात विश्व भूषण मिश्र लखनऊ के अपर जिलाधिकारी बनाये गये हैं।

इसके अलावा शामली के अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व आनंद कुमार शुक्ल को आजमगढ़ का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। शाहजहांपुर के नगर मजिस्टेट अरविंद कुमार सिंह को शामली में अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व के पद पर भेजा गया है। मुरादाबाद की उपजिलाधिकारी विनीता सिंह शाहजहांपुर की नई नगर मजिस्टेट नियुक्त की गई हैं।