Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

घर में घुसकर 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, काटी नाक

 

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 16 वर्षीय लड़की के साथ एक शख्स ने न केवल रेप किया, बल्कि उसकी नाक भी काट दी। उसने कथित तौर पर लखीमपुर जिले के शारदा नगर इलाके में लड़की के घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और लड़की को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, क्योंकि आरोपी दूसरे समुदाय का है।

पुलिस के अनुसार, लड़की ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। लड़की रविवार को अपने घर पर अकेली थी, जब 20 वर्षीय गौतम रैदास के रूप में पहचाना गया आरोपी चाकू से डराकर घर में घुस गया और उसे अंदर बंद कर दिया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने चाकू से उसकी नाक काट दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गौतम मौके से फरार हो गया।

लड़की किसी तरह अपने पड़ोसियों से सहायता प्राप्त करने में सफल रही, जिन्होंने उसके माता-पिता को बुलाया। फिर उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई।

कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजय मिश्रा ने कहा, हमने गौतम रैदास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करेंगे। मिश्रा ने कहा कि इलाज के बाद लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा।