Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अवैध रूप से अमेरिका गए 150 भारतीयों को निकाला गया

 

नई दिल्ली। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 150 भारतीयों को वहां से निर्वासित किया गया है। वे सभी बुधवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरे।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सभी भारतीय विशेष विमान से सुबह छह बजे दिल्ली हवाईअड्डे के टी-3 टर्मिनल पर उतरे। विमान बांग्लादेश के रास्ते भारत पहुंचा है। फिलहाल सभी 150 भारतीय टर्मिनल पर हैं और आव्रजन विभाग के साथ कागजी काम निपाटने के बाद उन्हें मुक्त किया जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि अमेरिका से भारत भेजे गए सभी लोग वीजा मानदंडों के उल्लंघनकर्ता हैं या फिर अवैध अप्रवासी थे।

उल्लेखनीय है कि गत 18 अक्टूबर को एक महिला सहित 300 से अधिक भारतीयों को अवैध रूप से मैक्सिको के रास्ते अमेरिका में घुसने पर मैक्सिकन आव्रजन अधिकारियों द्वारा भारत डि-पोर्ट किया गया था।