Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

13 साल के लड़के की पत्नी ने 14 साल की उम्र में दिया बच्चे को जन्म, अधिकारी भी हुए परेशान

काठमांडू। नेपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर एक 14 साल की लड़की मां बनी हैं और  उससे एक साल कम उम्र का लड़का यानी 13 साल की उम्र का लड़का पिता बन गया है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसे संभव हो सकता है। यह मामला नेपाल की राजधानी काठमांडू से 80 किलोमीटर दूर जानकारी में आया है। वहीं नेपाल में लड़कों और लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र सीमा 20 साल है।

वहीं अब बचपन में ही एक दूसरे के प्यार में पड़ने वाले इतन कम उम्र के पति पत्नी के लिए बच्चे के जन्म का पंजीकरण समस्या बना गया है। दरअसल नेपाल के अधिकारी भी इनकी शादी और बच्चे के जन्म के पंजीकरण को लेकर मुसीबत में घिर गए हैं। द हिमायलय टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे का 13 वर्षीय पिता रमेश तमांग जब पांचवी कक्षा में पढ़ता था, तो उसे चौथी कक्षा में पढ़ने वाली पबित्रा तमांग से प्यार हो गया था।

इसके दोनों ने पढ़ाई छोड़ दी और शादी रचाने के बाद दोनों ने एक बच्चे को जन्म दिया। यह खबर फैलने के बाद जिला प्रशासन शादी और बच्चे के जन्म के पंजीकरण के लिए कानूनी चुनौती का सामना कर रहा है और इसके समाधान के लिए जोड़े के पास पहुंच गया।

वहीं अधिकारी ने बताया है कि रमेश और पबित्रा की शादी और बच्चे के जन्म का पंजीकरण कानून के तहत संभव नहीं है, क्योंकि दोनों ही अभी नाबालिग हैं। वहीं नेपाल के तमांग समुदाय की प्रथा के मुताबिक अगर कोई लड़का किसी लड़की को अपनी पत्नी मान लेता है, तो वह उससे बाद में शादी कर सकता है।