Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव : 32वीं बार मतदान कर इस वोटर ने किया हैरान, बूथ पर किया गया जोरदार स्वागत

शिमला। लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान किया जा रहा है। जिसमें देशभर के कई राज्यों की बची हुई लोकसभी सीटों के लिए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान कई जगह से कई तरह की खबरें सामने आई हैं। लेकिन किन्नौर जिले के कल्पा में एक जगह नजारा देखने को मिला है। दरअसल चुनाव के पहले से ही पीएम मोदी समेत सभी नेता देशवासियों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

इसी का असर आज हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला है। दरअसल यहां पर एक मतदाता ने रिकॉर्ड 32वीं बार अपना मतदान किया है। उन्होंने यहां के किन्नौर के कल्पा  में आदर्श मतदान केंद्र संख्या 5 पर देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने 102 साल की उम्र में वोट डाला है। जैसे ही नेगी यहां पर मतदान करने पहुंचे तो उनके लिए फूल माला और तालियों के साथ उनका स्वागत किया गया।

उनके आने से पहले मतदान केंद्र पर स्पेशल कुर्सियों और पीने के पानी समेत दवाइयों का भी इंतजाम किया गया था। बताते चलें कि इस मतदान केंद्र पर 954 मतदाता हैं, जिनमें से 472 पुरुष और 482 मतदाता महिलाएं हैं। साथ ही यहां पर जिस स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है, वह 1890 के समय से ही अंग्रेजों की संपत्ति था। वहीं 32वीं बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले नेगी बैंक अधिकारी के पद से रिटायर हुए थे।