Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुंबई : इमारत ढहने से अब तक 10 लोगों की मौत, कई परिवारों के मलबे में दबे होने की आशंका

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा सामने आया है। यहां के डोंगरी इलाके में चार मंजिला रिहाइशी इमारत ढहने से दस लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 18 महीने का शिशु और चार महिलाएं शामिल हैं। इमारत के मलबे से दस घायल लोगों को निकाला जा चुका है, जबकि 30 से अधिक के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस, दमकल की गाड़ियां और राज्य आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे की जांच करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अभी 15 परिवारों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है। तंग गलियां होने के चलते मलबा हटाने और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही रात के अंधेरे में ऑपरेशन को सकुशल अंजाम देने की भी चुनौती है।

उधर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मुंबई हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई में इमारत ढहने से होने वाली मौतों के बारे में जानकार दुखी हूं। पीड़ित परिजनों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों को जल्द से स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्य जारी है और स्थानीय प्रशासन भी प्रभावित लोगों की हर संभव में मदद कर रहा है।