Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

10 अप्रैल को हड़ताल करेगा यूपी रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। 
यूपी रोडवेज इम्प्लाईज यूनियन द्वारा 10 अप्रैल की रात्रि से कलमबंद व चक्का जाम हड़ताल की चेतावनी परिवहन विभाग को दी गई है। यह हड़ताल मांगों के पूरा न होने के चलते की जा रही है। यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया है कि अगर निश्चित समय तक मांगें नहीं मानी गईं तो कर्मचारी आंदोलन को विवश होंगे।
इस दौरान 16 सूत्रीय मांग पत्र शासन एवं प्रबंधन को सौंपा जाएगा। बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यूपी रोडवेज इम्प्लाईज एसोसिएशन के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों की ज्वलंत समयाओं पर चर्चा की गई। साथ ही प्रांतीय स्तर पर 16 सूत्रीय मांग पत्र शासन एवं प्रबंधन समिति को दिया गया। हरदोई क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्रीय मंत्री एके खरे द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज संगठन ने 11 तारीख को कलमबंद व चक्का जाम हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यह हड़ताल दस तारीख की मध्य रात्रि से शुरू हो जाएगी। परिवहन सेवा से यात्रा करने वाले लोगों को होनी वाली असुविधा की सारी जिम्मेदारी शासन व प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा कई बार कर्मचारियों की समस्या को लेकर शासन व प्रबंधन को मांग पत्र दिया जा चुका है। इसके बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में कर्मचारियों की नाराजगी सामने आना लाजमी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में लज्जा राम, मोहम्मद कलीम, शराफत अली, प्रेम शंकर, मुख्तार अहमद खां, अरविंद नायक, अमित खरे, प्यारे लाल, अविनाश पांडे, मदन सिंह, राजन सिंह, विजय शर्मा, लखीमपुर डिपो के शाखा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित  अनीस अहमद, शुएब खां, विनोद चंद्रा, श्याम नारायण, महेश बाबू, आदित्य श्रीवास्तव, विवेक सिंह, अवधेश वर्मा, उमेश यादव, फिरोज खां, हरिओम सिंह, श्रीराम, धीरज वर्मा, स्वर्ण सिंह, अभय श्रीवास्तव, आशुतोष, अनूप, कुलदीप, प्रभात नारायण, सुनील कुमार व अखिलेश खरे आदि मौजूद रहे।