Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्मार्टफोन की कीमत में मिल रहे हैं ये 5 लैपटॉप, पढ़े पूरी खबर!

Acer-celeron-dual-core-one-नई दिल्ली । लैपटॉप एक ऐसा साधन है, जिस कहीं भी ले जाया जा सकता है। चाहें आप कार में हो या फ्लाइट में, आप कहीं भी लैपटॉप पर काम कर सकते हैं। लेकिन हर कोई महंगा लैपटॉप अफोर्ड नहीं कर सकता है। अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं और बजट बहुत कम है, तो कई ऐसे लैपटॉप भी मार्किट में हैं, जिनकी कीमत 12,000 रुपये से कम है। जी हां, आप एक मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत में लैपटॉप खरीद सकते हैं। इस कीमत पर ज्यादा ऑप्शन तो उपलब्ध नहीं हैं, मगर कुछ हैं जिन्हें खरीदने पर आप विचार कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही लैपटॉप के ऑप्शन बताने जा रहे हैं।

Acer celeron dual core one 14 notebook

यह लैपटॉप 14 इंच डिस्पले के साथ आता है। इस लैपटॉप को आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप की कीमत 21,990 रूपये है।

एचपी का यह लैपटॉप 15.6 इंच डिस्पले के साथ आता है। कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत 21,990 रूपये रखी है।

Lenovo Ideapad 110

लेनोवो आइडियापैड 110 लैपटॉप में 15.6 इंच एचडी टीएन स्क्रीन है। इस लैपटॉप में इंटेल पेंटियम एन3710 प्रोसेसर है जो इंटेल एचडी ग्राफिक्स के साथ आता है। लेनोवो के इस नए लैपटॉप में 4 जीबी DDR3 रैम है। लैपटॉप में 1 टीबी एचडीडी स्टोरेज है। यह लैपटॉप विंडोज 10 होम बेसिक ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इस लैपटॉप की कीमत 20000 रूपये है।

एसर के इस लैपटॉप पर फ्लिप्कार्ट पर डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद इस लैपटॉप की कीमत 11,999 रुपए है।

HP APU Quad Core E2 6th Gen

एचपी के इस लैपटॉप की कीमत 21,499 रुपए है। यह लैपटॉप 15.6 इंच स्क्रीन के साथ आएगा, इसमें 4जीबी रैम दी गई है। इस नो कॉस्ट ईएमआई 1,043 रुपए से शुरू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.