Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोशल मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को लेकर उड़ा मजाक

Priyanka-Chopra-Hd-Photoshootएक तरफ जहां ऑस्कर जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने पर फैंस बेहद खुश हुए, वहीं दूसरी ओर इन अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर पहनी गई ड्रेस के लिए प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर खूब मजाक भी उड़ाया गया।
  
रेड कार्पेट पर प्रियंका राल्फ और रसो का सिल्वर कलर का बैकलेस गाउन पहनकर पहुंची। प्रियंका इसमें गजब की खूबसूरत लग रहीं थीं लेकिन उनकी इस ड्रेस में भी कुछ लोगों ने खामियां ढूंढ लीं और अजीबोगरीब कमेंट किए। एक यूजर लिखा, ‘ प्रियंका की ये ड्रेस बुलेटप्रूफ टिन शीट की तरह लग रही है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रियंका का ये लुक बिल्कुल फर्जी लग रहा है, लग रहा है मानो बिना निमंत्रण के ही पहुंच गई हों।’  
वैसे जो भी हो, प्रियंका इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। नमस्ते कहकर उन्होंने रेड कार्पेट सभी को जो अभिवादन किया उसने सभी का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.