Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह अपनी इस हरकत से हुए ट्रोल….

फिल्म ‘पद्मावती’ में खिलजी के किरदार को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर सिंह अपने किरदार में इस तरह डूब चुके हैं कि उन्हें अब लोगों की कड़वी बातें भी सुननी पड़ रही है। दरअसल लॉस एंजलिस में छुट्टियां मना रहे रणवीर ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। 

इस फोटो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा,’Losing my religion’. जिसके बाद रणवीर को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में रणवीर काफी स्मार्ट लग रहे हैं। बता दें कि Losing my religion एक इंग्लिश गाने के लिरिक्स है।

इस फोटो के कैप्शन का रणवीर के लुक के साथ कोई मैच नहीं दिखाई दे रहा है। जिसके बाद फैंस उनके इस कैप्शन को उनकी फिल्म पद्मावती के किरदार खिलजी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कैप्शन की वजह से रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। 

एक यूजर ने लिखा है- महोदय आप तो बहुत पहले ही धर्म खो चुके हैं…खिलजी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ये हिंदुओं पर निशाना है। ऐसे हिंदू होने से अच्छा है आप अपना धर्म त्याग दें। गौरतलब है कि रणवीर सिंह फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। जबकि दीपिका रानी पद्मिनी और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है।