Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनिया जी को अब तो समझनी चाहिए दिग्विजय सिंह की हकीकत : नरोत्तम

भोपाल। महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी हाईकमान को एक पत्र लिखा है। इस पत्र को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि सोनिया गांधी को अब तो उनकी हकीकत समझनी चाहिए।

दरअसल, महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से सदस्य विश्वबंधु राय ने पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह के कारण पार्टी को बहुत नकसान उठाना पड़ रहा है।

मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि जब हम कहते थे तो कोई मानता नहीं था, अब तो पूरी कांग्रेस कह रही है। दिग्विजय सिंह जी की असलियत उनकी ही पार्टी के उमंग सिंघार और कमलनाथ जैसे नेता पहले ही खोल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उमंग सिंघार के आरोपों का खंडन अब तक किसी ने नहीं किया है। कमलनाथ जी भी कह चुके हैं कि उनकी सरकार दिग्विजय सिंह की वजह से ही गई। अब महाराष्ट्र के विश्वबंधु राय जैसे नेता उनके बयानों से कांग्रेस को नुकसान होने की बात लिख रहे हैं। अब तो सोनिया गांधी जी को भी दिग्विजय सिंह की हकीकत समझनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.