Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनम कपूर मिली , जुही चावला से कैसे ?

                                                            sonam-kapoor-759
सोनम कपूर की आजकल अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ जमकर तस्वीरें आ रही हैं। दोनों ने भले अपने रिश्ते का लेकर चुप्पी साध रखी हो लेकिन इन तस्वीरों में उनका खुल्लमखुल्ला प्यार साफ दिखता है। अभी हाल ही में दोनों की लंदन में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें आई हैं।
दोनों लंदन की गलियों में शॉपिंग करने निकले थे जहां उनसे जूही चावला टकरा गईं। जूही वहां अपने परिवार के साथ घूम रही थीं। उन्होंने सोनम के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘क्या मजेदार सरप्राइज है… सोनम और मैंने सड़क के बीच में खड़े होकर ढेर सारी बातें की।’ इसमें जूही के साथ उनका बेटा भी दिखाई दे रहा है।
                                                       unnamed-6

Leave a Reply

Your email address will not be published.