Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सेहत से लेकर त्वचा के लिए फायदेमंद हैं ये सब्जियां

images (5)जमीन के अंदर उगने वाले पौधे सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। स्वास्थ्य से लेकर सुंदरता को बढ़ाने के लिए ये लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं कि जमीन में उगने वाली किस सब्जी से आपको क्या लाभ मिलता है। 

कमजोरी दूर करती है अरबी

अरबी
अरबी का कंद कमजोरी दूर कर, शरीर को मजबूत बनाता है। इसका सेवन दिल के रोगों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही अरबी के कंदों को उबालकर या तलकर खाने से पेट के कीड़े साफ होते हैं।

गाजर
गाजर में भरपूर मात्रा में पोषक त्तव होते हैं। इससे शरीर सुंदर और सेहतमंद बनता है। गाजर के सेवन से वजन बढ़ता है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

वजन घटाना है तो करें हल्दी का सेवन

अदरक
जोड़ों की समस्या से निजात पाने के लिए सोने से पहले नियमित रूप से सूखा अदरक लेना चाहिए। अगर स्लिप डिस्क की समस्या हो तो अदरक के चूर्ण में शहद मिलाकर लेना चाहिए।

हल्दी
हल्दी वजन कम करने में सहायक है। साथ ही अगर शरीर के किसी भी अंग में दर्द की शिकायत हो तो हल्दी वाला दूध फायदेमंद होता है। इसके अलावा चोट लगने पर हल्दी का पेस्ट बनाकर उस पर लगाना चाहिए। इससे घाव जल्दी ठीक होता है।

जानें प्याज के फायदे

प्याज
अगर झड़ते बालों से परेशान हैं तो प्याज का रस लाभकारी माना गया है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द होने पर प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से राहत मिलती है।

लहसुन
अगर पेट में कीड़े हो जाएं तो ऐसे में लहसुन असरदार होता है। इसके अलावा घाव होने पर सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को पीसकर उबालें और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इससे घाव जल्दी भर जाएंगे और आपको आराम मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.