Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीतारमण की PAK को चेतावनी, हमें उकसाया तो देंगे मुंहतोड़ जवाब…

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने आज प्रेस कॉन्फ्रैंस करके पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। रक्षामंत्री ने कहा कि फायरिंग और बातचीत एकसाथ नहीं हो सकती। उन्होंने पड़ोसी देश को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर हमें उकसाया गया तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। सीतारमण ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए भारत चुप है और इस त्यौहार का हम सम्मान करता लेकिन हमारे सैनिकों के हाथ बंधे नहीं हैं। भारतीय सुरक्षा बल हर कार्रवाई के लिए तैयार हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेना के साथ विचार-विमर्श के बाद ही नो फायरिंग का फैसला लिया गया था लेकिन पाकिस्तान अपनी हदें पार कर रहा है।

बता दें कि पाकिस्तान पिछले 2-3 दिनों से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाक फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं सोमवार को पाकिस्तानी आर्मी ने भारत को गीदड़ भभकी दी कि जब डिप्लोमेसी (कूटनीति) फेल होती है तभी जंग होती है। पाक सेना ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हमारी डिफैंस और शांति की कोशिशों को हमारी कमजोरी समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। हालांकि पाक आर्मी ने यह भी कहा कि भारत के साथ किसी प्रकार की जंग की फिलहाल कोई संभावना नहीं है क्योंकि दोनों ही देश परमाणु हथियार सम्पन्न हैं।