Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ससुर ने बहु और बेटी को मारी गोली

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।

थाना मोहम्मदी क्षेत्र में आपसी कलह के चलते ससुर ने शुक्रवार की देर रात अपनी बहू और बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सूचना पर पहुँची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना के बाद ससुर मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद से कस्बे में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम लखपेहड़ा निवासी सत्य प्रकाश मिश्र के पुत्र अमित मिश्रा का विवाह पसगवां से हुआ था। शादी के कुछ समय बीतने के बाद सत्य प्रकाश की बेटी खुशबू और उसकी भाभी प्रियंका के बीच किसी बात को लेकर आये-दिन विवाद होने लगा। जिसको लेकर प्रियंका व सत्य प्रकाश के परिवार के बीच कई बार पंचायत भी हुई। इसके बावजूद दोनो में नही बनी और किसी न किसी बात पर कहा-सुनी हो ही जाती थी। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। देर रात सभी लोग सोने की तैयारी में थे। तभी प्रियंका और खुशबू में फिर से बहस छिड़ गई। बात इतनी बढ़ी कि नौबत मार-पीट तक आ गई। फिर भी घर वालों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच सत्य प्रकाश ने अपनी दुनाली बंदूक से बहु प्रियंका पर फायर झोंक दिया। जिससे गोली प्रियंका और उसकी बेटी खुशबू को लगी। गोली लगने से ननद-भौजाई की मौके पर ही मौत हो गई। उधर गोली की आवाज सुनकर पास-पड़ोसी सत्य प्रकाश के घर की ओर भागे और देखा तो सत्य प्रकाश की बहू और बेटी मृत अवस्था मे पड़ी थीं। पड़ोसियों ने तत्काक पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही एसडीएम मोहम्मदी बीडी वर्मा व  सीओ मोहम्मदी विजय आनंद मौके पर पहुँच गए। उन्होंने घटना के बावत जानकारी जुटाने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
सुबह अपरपुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। और जल्द ही आरोपी ससुर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।