Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सलमान खान ने एक लाख रुपए देकर कैमरामैन की बचाई जान

s1-1482819005सलमान खान बेहतरीन एक्टिंग के साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर वो जरूरतमंदों की मदद कर मिसाल कायम करते हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। 
 

दरअसल, सलमान खान और उनकी बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन ने मीडिया हाउस में काम करने वाले एक कैमरामैन हरीश सिंह नेगी की मदद की है। हरीश का ब्रेन हैमरेज हो गया था। इसके बाद से उसका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा था। 
 

पैसों की कमी की वजह से ‌इलाज रुका हुआ था। पैसों के लिए सलमान खान और उनकी बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन से मदद मांगी गई। यहां से हरीश के इलाज के लिए एक लाख रुपए मदद के तौर पर मिले।
 

बता दें कि हरीश का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। ऐसे में सलमान ने जो मदद की इससे उन्होंने साबित कर दिया कि उनका दिल बहुत बड़ा है। 
 

फिलहाल सलमान खान अपने ‘दबंग’ वर्ल्ड टूर को लेकर काफी व्यस्त हैं। वहीं ईद पर सलमान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ रिलीज होने वाली है। उन्होंने ‘टाइगर जिंदा है’ की भी शूटिंग शुरू कर दी है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.