Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्दी -जुकाम से लेकर गठिया रोग में फायदेमंद है हरा प्याज

सर्दी के मौसम में प्याज के पत्ते की काफी आवक होती है, जिसे हरे प्याज या कांदी भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सब्जी, सूप एवं अन्य व्यंजनों में किया जाता है। अपने अलग स्वाद के कारण तो इसे खूब पसंद किया जाता है। इससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। प्याज में में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता हैं जो डीएनए को सुरक्षित रखता है। 

हरा प्याज खाने से इम्युनिटी पॉवर बढ़ता है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। हरा प्याज मैक्रोन्यूट्रिशयन को बनाए रखता है।  स्प्रिंग अनियन में पाया जाने वाला सल्फर फंगस और दूसरे संक्रमण को होने से रोकता है। रक्त का थक्का जमाने के लिए भी आवश्यक विटामिन के इसमें भरपूर मात्रा में होता है।

सर्दी या जुकाम होने पर प्याज खाने से राहत मिलती है। गठिया में प्याज बहुत ही फायदेमंद होता है। ये हड्ड‍ियों की क्रियाशीलता को बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद हैं। हरे प्याज में पर्याप्त मात्रा में सल्फर पाया जाता है। हरे प्याज में एंटी-इन्फ्लामेटरी और एंटी-हिस्टामाइन गुण भी होते हैं इसीलिए यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है।