Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शिवपाल ने कहा नेता जी न होते हिंदुस्तान में ही दूसरा पाकिस्तान बन गया होता

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने कहां की अब तो मर्यादा की सीमाएं ही टूट गई हैं, क्योंकि एक ने भाई को धोखा दिया तो दूसरे ने अपने पिता को। उनका ये बयान सपा बसपा के गठबंधन पर था। शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने वर्ष 1990 में बड़ा काम किया। उन्होंने अगर बाबरी मस्जिद को न बचाया होता तो आज हिंदुस्तान में ही दूसरा पाकिस्तान बन गया होता। इसके बाद भी मायावती ने भाजपा से हाथ मिलाकर चुनाव प्रचार किया। फिर नरेंद्र मोदी और लालजी टंडन को भाई बनाया और बाद में उन्हें धोखा दे दिया।

यह बातें शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी के कस्बा करहल में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों धोखेबाज हैं। एक ने भाई को धोखा दिया तो एक ने अपने पिता को। उन्होंने कहा कि लोग प्रसपा से इतने घबराए हुए हैं कि गठबंधन कर रहे हैं। 2003 में जब नेताजी मुख्यमंत्री थे, तब सपा ने अपने 36 सांसद जिताए थे। 2012 में जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे तो सिर्फ पांच सांसद ही जिता पाए। सपा के बड़़े नेता हराने में लगे थे, लेकिन जसवंतनगर की जनता ने जीत दिलाई।

शिवपाल सिंह ने कहा कि सपा पहले बड़ी पार्टी थी, आज कुछ नहीं है। सपा के बड़े नेताओं ने पार्टी को खत्म कर दिया है। रामगोपाल यादव द्वारा दिए बयान पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि वे बड़े भाई हैं, कुछ भी कह सकते हैं। शिवपाल ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अधिकारी इतने भ्रष्ट हो गए हैं, जिसकी कोई सीमा नही है। कौन डीएम और एसपी पैसे लेते हैं, इसकी हमारे पास सूची है। किसानों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा। मोदी विदेशों की यात्रा कर आए, लेकिन कोई कल्याणकारी योजना नहीं लेकर आए।