Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बसपा के पूर्व विधायक ने BJP विधायक का सर कलम कर के लाने वाले को दी 5 लाख इनाम देने की घोषणा

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती पर विवादित टिप्पणी करने के बाद मीडिया में चर्चा में आई बीजेपी विधायक साधना सिंह को लेकर बसपा के पूर्व विधायक और दबंग छवि रखने वाले नेता विजय यादव ने कहा कि साधना सिंह का सर काट कर लाने वाले को मैं 50 लाख इनाम दूंगा। पीतलनगरी में बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्म दिवस पर भाजपाइयों को दौडा-दौड़ाकर पीटने की धमकी देकर सुर्खियों में आए ठाकुरद्वारा से बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने पत्रकारवार्ता कर आज उन्होंने बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाली भाजपा विधायक साधना सिंह का सिर कलम कर लाने वाले को पचास लाख का ईनाम देने की घोषणा की। लोकसभा चुनाव से पहले ही विजय यादव के लगातार विवादित बयान से राजनीतिक हलकों में खलबली मची है।

विजय यादव ने अपने आवास, चुंगी काशीपुर में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा विधायक साधना सिंह ने बसपा अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पर समूचे देश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक 48 घंटे में बहन जी और देश की महिलाओं से माफी मांगे, वरना उनके खिलाफ खड़ा कदम उठाया जाएगा। उनका सिर कलम कर लाने वाले को पचास लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की। पत्रकारों के पूछने पर ईनाम की रकम कहां से आएगी तो कहा कि समर्थकों से चंदा कर दी जाएगी।

बता दे भारतीय जनता पार्टी की विधायक साधना सिंह ने कथित तौर पर बसपा प्रमुख मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने बसपा प्रमुख पर की गई टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग इस संबंध में साधना सिंह को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगेगा। वहीं एक लेटर जारी कर विधायक साधना सिंह ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है।