Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शाहिद कपूर की बहन की हुई गुपचुप सगाई, मिलिए शाहिद के जीजा से

बॉलीवुड के चॉकलेट हीरो शाहिद कपूर के घर अब खुशियों की बहार छाई हुई है। बेटी के पिता बनने के बाद अब वो अपनी बहन की शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि उनकी छोटी बहन सना कपूर की सगाई हो गई है। s_1484372650

 सूत्रों के अनुसार सना की सगाई एक्टर मनोज पहवा और सीमा पहवा के बेटे मयंक पहवा से हुई है। दोनों की सगाई चुपचाप कर दी गई। इसके पीछे एक्टर ओम पुरी की मौत की वजह थी।

शाहिद के होने वाले जीजा मयंक पहवा के पिता मनोज पहवा कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और पॉपुलर टीवी एक्टर हैं।

दरअसल पहवा परिवार ओमपुरी के बेहद करीब था और उनकी मृत्यु के बाद वो लोग धूमधाम से सगाई नहीं करना चाहते थे।

आपको बता दें कि सना और मयंक की सगाई की बात ओम पुरी की पत्नी नंदिता सबके सामने लाई हैं। नंदिता जब एक इंटरव्यू में ओम पुरी की मौत के पहले के माहौल का जिक्र कर रही थीं तभी उनके मुंह से अचानक ये बात निकल गई थी।

उन्होंने कहा था कि वो लोग पंकज कपूर की बेटी सना और पहवा के बेटे मयंक की सगाई में जाने वाले थे। तब ओम ने उन्हें फोन किया था। नंदिता के इस इंटरव्यू के बाद से ये बात पूरे बॉलीवुड में काफी तेजी ये वायरल हो रही है। हालांकि पकंज कपूर के परिवार ने अभी तक इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.