Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शहीद पति के सम्मान पर छलक पड़े आंसू,गृह मंत्री ने दिया दिलासा

झारखंड के दुमका में साल 2015 में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान आरक्षी संजीत कुमार शहीद हो गए थे। आज भी उनके परिवारवालों की आंखें इस बात को याद कर नम हो जाती हैं कि संजीत आज उनके साथ नहीं हैं। झारखंड में एसएसबी के एक कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद संजीत कुमार को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया। इस दौरान शहीद की पत्नी की आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसके बाद गृहमंत्री ने उन्हें दिलासा दिलाया। 

 शनिवार को घिटोरनी स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 25वीं बटालियन का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने परेड की सलामी ली। 

इसके बाद परेड में एसएसबी के सभी सात सीमांत मुख्यालयों और एक महिला टुकड़ी ने भव्य मार्च पास्ट किया। इसके बाद गृह मंत्री ने शहीद आरक्षी संजीत कुमार को मरणोपरांत वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। यह सम्मान शहीद की पत्नी मनु शर्मा ने प्राप्त किया।