Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वोडाफोन ने सुपरनेट 4जी सेवा ओडिशा में किया लांच

vodafone-supernet-4gभुवनेश्वर : दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन ने गुरुवार को ओडिशा में सुपरनेट 4जी सेवाओं की शुरुआत की। दूरसंचार दिग्गज ने भुवनेश्वर से अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत की है और अगले साल मार्च तक ओडिशा के सभी प्रमुख शहरों तक इसे पहुंचाने की योजना बनाई है। वोडाफोन इंडिया के निदेशक (ऑपरेशंस) अरविंद वोहरा ने बताया, “डिजिटल भारत के एक दृढ़ साझेदार के रूप में हम ओडिशा में वोडाफोन सुपरनेट 4जी सेवाओं की शुरुआत कर खुश हैं। आज से भुवनेश्वर के हमारे उपभोक्ता और जल्द ही समूचे ओडिशा के उपभोक्ता दुनिया की सबसे बड़ी 4जी नेटवर्क का अनुभव ले सकेंगे।”

दूरसंचार प्रदाता अपने ग्राहकों को मुफ्त में 4जी सिम बदलेगी तथा 2 जीबी डेटा भी देगी। इसके अलावा जो ग्राहक 1 जीबी से अधिक के पैक से रिचार्ज करेंगे, उन्हें दुगुना डेटा दिया जाएगा। वोहरा ने कहा कि इसके साथ ही वोडाफोन प्ले सेवा का तीन महीने तक मुफ्त एक्सेस भी दिया जाएगा। वोडाफोन के ओडिशा सर्किल के व्यापार प्रमुक दीपक सलूजा ने बताया, “ओडिशा वोडाफोन इंडिया का एक प्रमुख बाजार है। इस सर्किल में हमारे 40 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। भुवनेश्वर से शुरुआत कर हम जल्द ही समूचे राज्य में अपनी 4जी सेवाओं का विस्तार करेंगे।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.