एक किन्नर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए पहले अपना सेक्स चेंज कराया फिर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इस बीच किन्नर ने दूसरों के साथ भी रिश्ते बनाए, जिसकी जानकारी उसके ब्वॉयफ्रेंड को लग गई।जब ब्वॉयफ्रेंड ने इसका विरोध किया तो किन्नर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका मर्डर कर दिया।
बता दें कि तीन दिन पहले दौलतबाग इलाके में एक युवक का मर्डर हो गया था। हत्या की वजह पैसे के लेन-देन के पीछे झगड़ को मानी जा रही थी। लेकिन, आरोपियों के पकड़े जाने के बाद सामने आया कि मर्डर उसके किन्नर दोस्त ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर किया था।
पुलिस ने किन्नर, किन्नर चांदनी को उसके साथी राजू और दो नाबालिग को अरेस्ट किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी चांदनी उर्फ जन्नत उर्फ लोकेश ने मृतक सिकंदर के प्यार में जेंडर चेंज कराया था।
इसके बाद चांदनी ने सिकंदर के साथ लिवइन रिलेशन कायम किए। बाद में चांदनी ने बेवफाई करते हुए दूसरे युवकों के साथ भी रिश्ते बना लिए थे। जब सिकंदर ने इसका विरोध किया तो चांदनी ने उसका कत्ल कर दिया।
कोतवाली टीआई अशोक मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद जांच की गई और आरोपियों की पहचान हो हुई। सोमवार को पुलिस कर्मियों को उन्होंने थांवला और पुष्कर की ओर आने-जाने वाली बसों को चैक करने के निर्देश दिए थे। आरोपी चांदनी उर्फ लोकेश, युवक राजू और दो नाबालिगों को बस से अरेस्ट कर लिया गया।
चार माह पहले मृतक सिकंदर के परिजनों ने चांदनी को डराया-धमकाया था। उन्होंने चांदनी से सिकंदर का साथ छोड़ने को कहा था। इसके बाद चांदनी ने सिकंदर से दूरियां बना ली थी। चांदनी की हरकतों की वजह से उसके परिजन पहले से ही उससे मुंह फेर चुके थे। इस दौरान चांदनी को एक नया साथी राजू मिला।- चांदनी राजू के साथ रहने लगी। राजू दौलत बाग में मछलियों के लिए दाना बेचा करता था। वारदात वाले दिन राजू और चांदनी और दो नाबालिग लड़के पार्क में साथ ही थे। इधर चांदनी की बेवफाई सिकंदर को नागवार गुजर रही थी।
सिकंदर चांदनी को तलाशने के लिए सुभाष पार्क पहुंचा, जहां राजू को चांदनी के साथ देखकर उसका गुस्सा फट पड़ा। सिकंदर को चांदनी से हाथापाई करते देख यहां मौजूद दो नाबालिग लड़कों ने सिकंदर पर पत्थर फेंके। राजू ने डंडे से सिकंदर पर हमला कर दिया। इस बीच चांदनी ने सिकंदर के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद चारों थांवला भाग गए।
सोमलपुर गांव के निवासी सिकंदर और आरोपी चांदनी के बीच करीब पांच साल से संबंध थे। दोनों आपस में प्यार करते थे। जाहिर है कि उनका साथ रहना और प्यार करना परिजनों को अच्छा नहीं लगता था। यही वजह थी कि दोनों पांच साल में चार बार घर से भाग भी गए। उसके बाद अजयनगर इलाके में एक साल तक साथ रहे। इस दौरान ही सिकंदर और चांदनी एड्स रोगियों के लिए कार्य करने वाली एक निजी स्वयं सेवी संस्था से जुड़ गए थे।
चांदनी को बचपन से ही लड़कियों की तरह रहने की इच्छा होती थी। लिहाजा उसका बर्ताव भी लड़कियों जैसा ही था। सिकंदर के साथ लिविंग रिलेशन के बीच चांदनी के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसे उसके जीजा के घर छोड़ दिया। चांदनी ने इस बंदिश की परवाह नहीं की और सिकंदर की चाहत में चांदनी नकली किन्नरों के संपर्क में आकर वड़ोदरा चला गया। जहां उसने अपना जेंडर चेंज करवा लिया।