Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखीमपुर: रॉड से पीटकर गृहस्वामी को किया लहूलुहान

देव श्रीवास्तव

लखीमपुर खीरी।

शहर में आपराधिक घटनाये थमने का नाम नही ले रही है। आये दिन होने वाली आपराधिक घटनाये। कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की भी पोल खोल रही है। वही शहर में गुरुवार को घटी एक और वारदात नही लोगो मे दहशत को और भी बढ़ा दिया। देर रात एक निर्माणाधीन मकान में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी व उनके नौकर को लोहे की रॉडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और हजारों का माल लूटकर फरार हो गए। दोनों घायलों को गंभीर दशा में लखनऊ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

देर रात बदमाशों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार,सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शिवपुरी की है। रमियाबेहड़ ब्लॉक के ग्राम लौकाही के मूल निवासी और वहीं बीआरसी में लिपिक के पद पर कार्यरत विवेक वर्मा का मुहल्ला शिवपुरी में पलिया बस अड्डे के पीछे मकान बन रहा है। गुरुवार देर शाम विवेक वर्मा अपने नौकर टेने को साथ लेकर कार से अपने निर्माणाधीन मकान पर आए थे। वे रात में यहीं अपने नौकर के साथ रुक गए। देर रात तकरीबन 11 बजे चार बदमाश इनके मकान में घुस गए और दोनों लोगों को असलहों के बल पर कवर कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को लोहे की रॉडों से बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश, विवेक वर्मा के पास से 40 हजार रुपये की नकदी और दो तोले की सोने की चेन लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद विवेक वर्मा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और उनके परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद देर रात इनके परिवारीजन गांव से यहां पहुंचे और पुलिस को खबर की। विवेक व उनके नौकर को गंभीर दशा में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस पेट्रोलिंग के बावजूद आराम से होती हैं घटनाएं

 शहर में जो भी जब चाहे किसी भी बड़ी या छोटी घटना को अंजाम देने के बाद आराम से निकल सकता है। यहां कहने को तो पुलिस पेट्रोलिंग होती है परंतु घट रही घटनाएं इस पेट्रोलिंग पर सवाल उठाती हैं। बदमाश खुलेआम असलहे की दम पर किसी को भी बंधक बनाकर लूट लेते हैं  और बाद में पुलिस सिर्फ मुुुुआयने  के लिए पहुंचती है।