Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखनऊ:प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में 17 जून को होगी चेतावनी दौड़

लखनऊ:

राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी नें सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के साथ प्रमोशन में आरक्षण के विरुद्ध चेतावनी दौड़ में शामिल होनें के लिए सभी समाजसेवियों, संगठनों और लोगों से अपील की है |

  • राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज कुमार नें कहा कि पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की केन्द्र सरकार की कोशिशों के विरोध में रविवार 17 जून को चेतावनी दौड़ सुबह छह बजे 1090 चैराहे से प्रारम्भ होकर कालीदास मार्ग चैराहे तक जायेगी।   
  • सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दूबे नें बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पदोन्नति में आरक्षण को असंवैधानिक करार दिये जाने के बाद 17 जून 1995 को ही पहली बार संविधान संशोधन कर पदोन्नति में आरक्षण लागू किया गया था इसीलिए 17 जून को देश भर में सभी प्रान्तों की राजधानियों में विरोध स्वरूप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 
  • पदोन्नति में आरक्षण को सर्वोच्च न्यायालय असंवैधानिक करार दे चुका है जिसके बाद उप्र में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त हो गया है और पदोन्नति में आरक्षण का लाभ पाकर पदोन्नति पाये लगभग 25000 कार्मिक पदावनत किये जा चुके हैं। इसी प्रकार हाल ही में कार्नाटक में भी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद लगभग20000 कार्मिक पदावनत किये गये हैं और पदोन्नति में आरक्षण समाप्त हो चुका है।
  • राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के महासचिव सौरभ जैसवाल नें कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और बताना चाहिए कि केन्द्र व प्रदेश सरकार पदोन्नति में आरक्षण के पक्ष में है या नहीं।
  • समिति ने भाजपा व कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों से भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को भी कहा।